हल्द्वानी: पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों का कितना सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि जहां बुजुर्गों को आदर मिलता है…वहां सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीएम धामी ने उनकी ऊर्जा और उत्साह की तारीफ करते हुए कहा कि उम्र कभी भी जुनून और सक्रियता में बाधा नहीं बनती।
उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है…जिनमें अटल वयोअभ्युदय योजना, प्रधानमंत्री वय वंदना योजना और राष्ट्रीय वयोश्री योजना शामिल हैं।
राज्य सरकार भी बुजुर्गों के लिए लगातार काम कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत करीब 6 लाख लोगों को हर महीने 1500 की सहायता दी जा रही है। साथ ही पति-पत्नी दोनों को अलग-अलग पेंशन देने का फैसला उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में वृद्धाश्रमों की व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है और कई जिलों में नए भवन बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और देखभाल की सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बुजुर्गों के सम्मान और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी लगातार काम करती रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला? 
