18 विभागों की समूह ग की भर्ती परीक्षा स्थगित
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 विभागों में अलग-अलग 57 समूह-ग पदों पर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा तीन मई को होनी थी। अब इसकी नई तिथि जारी की जाएगी।
आयोग ने तीन दिसंबर 2025 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। विधि सहायक के दो, शोध अधिकारी के एक, साहसिक खेल अधिकारी के चार, कैमरामैन व फोटोग्राफर के एक-एक, कनिष्ठ कैमरामैन के चार, मनोवैज्ञानिक के दो, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार के एक-एक, सर्वेक्षक के छह, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट और लाइनमैन के एक-एक और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 27 पद मिलाकर कुल 57 पदों पर भर्ती की जानी थी।
आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथि तीन मई तय की थी लेकिन चार दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने इसके पीछे अपरिहार्य कारण बता जल्द ही नई तिथि जारी करने की बात कही है।
ये पद अलग-अलग विभागों के अलग प्रकृति के हैं। 70% अभ्यर्थियों ने कई-कई पदों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में एक परीक्षा संभव नहीं है। लिहाजा, तकनीकी तौर पर इसका निर्णय लेने के बाद जल्द तिथि जारी करेंगे। -जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, यूकेएसएसएससी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे की काट दी कलाई
उत्तराखंड: केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु हो जाएं सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड : यहाँ नाबालिग प्रेमी के घर पहुंची युवती, बोली- शादी करके ही लौटूंगी
उत्तराखंड: द्रौपदी मुर्मू के हाथों पूजा राणा को मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार
उत्तराखंड: असम में NDA सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए CM धामी
उत्तराखंड: भाजपा कार्यकर्ता के बेटे की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
उत्तराखंड: किन्नरों की बधाई पर लगा ब्रेक, अब इससे ज्यादा रुपये नहीं ले सकेंगे
उत्तराखंड: दो बसों की टक्कर में कार भी चपेट में आई, मची चीख पुकार
उत्तराखंड: लंबित केसों से मिलेगी राहत, 21 अगस्त से शुरू होगा ‘समाधान समारोह’
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) पहले चौकी इंचार्ज को वर्दी उतरवाने की धमकी, अब ऐसे हाल 
