उत्तराखंड : युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस हत्यारो की तलाश में जुटी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस हत्यारो की तलाश में जुटी ,एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार।

जसपुर (ऊधमसिंह नगर)- जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 74 पर कालिया वाला मोड़ पर एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू करदी है वंही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।

जनपद ऊधमसिंह नगर के जसपुर के ग्राम कलियावाला में आज दिनदहाड़े युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में पहुंचे पुलिस ने मृतक युवक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

जसपुर के ग्राम कलियाँवाला के रहने वाले मंजीत सिंह पुत्र टहल सिंह को नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल

वही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य एकत्र किये। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आज दोपहर में पुलिस को जसपुर में कलियाँवाला के पास सड़क पर एक व्यक्ति के लहुलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कलियाँवाला के रहने वाले मंजीत सिंह के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मौके पर घायल युवक के परिजनों के सहयोग से पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वहीं दूसरी तरफ घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ साथ तकनीकी टीम ने घटनास्थल पर मुआयना किया। घटना में एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना से संबंधित कारण स्पष्ट होने के बाद घटना का अनावरण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें