हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़े लोग इन दिनों भारी परेशानी से गुजर रहे हैं, दुग्ध संघ के पूर्व सामान्य प्रबंधक के गत दिवस निलंबित हो जाने के बाद गत दिवस ही दुग्ध संघ के एक चालक की जहरीला पदार्थ के सेवन के चलते मौत हो गई, गौला पुल की एप्रोच रोड बहने के बाद बनाई गई अस्थायी रोड और रेलवे फाटक पर जाम में फंसने के कारण जहर खाए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक दोनों जगह ढाई घंटे फंसने के कारण वे समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाए।
अव्यवस्था के शिकार हुए गिरीश चंद्र शर्मा (33) गौलापार उदयपुर रैक्वाल दौलतपुर के रहने वाले थे। वह लालकुआं दुग्ध संघ में वाहन चालक थे। भाई मनोज ने बताया कि शुक्रवार देर शाम गिरीश ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। वह इलाज के लिए गिरीश को लेकर अपनी कार से हल्द्वानी रवाना हुए। उन्हें पहले अस्थायी रोड पर जाम मिला। जब वह चोरगलिया रोड से बनभूलपुरा के रास्ते बेस अस्पताल जाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद वह शनि बाजार के रास्ते होकर गए। वहां रेलवे फाटक बंद हो गया। इसके चलते ढाई घंटे बरबाद हो गए।

.
बाद में वह बरेली रोड होते हुए बेस अस्पताल पहुंचे। वहां से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाने को कहा गया। वह जब तक वहां पहुंचे, तब गिरीश ने दम तोड़ दिया। मनोज का कहना है कि समय से भाई को उपचार मिलता तो जान बच सकती थी। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने पर जल्द होगा विचार
उत्तराखंड में 243 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पांच साल में पूरी करनी होगी शैक्षिक योग्यता
उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत 
