देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उच्च शिक्षा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
शनिवार को देहरादून स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने का काम कर रही है। इससे युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑनलाइन शिक्षा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार सृजन के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने शिक्षाविदों और विशेषज्ञों से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित कई शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
