मेडिकल स्टोरों पर प्रशासन का छापा, कई अनियमितताएं उजागर
हल्द्वानी। आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी तथा औषधि एवं चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय के निकट स्थित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान शुभ मेडिकल स्टोर एवं रेहमान मेडिकल स्टोर की जांच की गई। संयुक्त टीम ने औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, नियंत्रित दवाओं के रख-रखाव, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों तथा औषधि विक्रय से जुड़े विभिन्न प्रावधानों का गहन परीक्षण किया।
जांच में रेहमान मेडिकल स्टोर में कई अनियमितताएं सामने आईं। प्रतिष्ठान में प्रिस्क्रिप्शन फाइल एवं रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं थे और आवश्यक अभिलेख भी अपूर्ण मिले। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी पाई गई।
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर ही रेहमान मेडिकल स्टोर के औषधि क्रय-विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के संबंध में संबंधित संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर सभी अभिलेख अद्यतन करने तथा कमियों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाएगा। औषधियों का विक्रय केवल निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाना आवश्यक है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

