ओखलकांडा के कुणाल बोहरा बने अग्निवीर प्रशिक्षण के ओवरऑल बेस्ट कैडेट
नैनीताल। जनपद नैनीताल के ओखलकांडा क्षेत्र के ग्राम तल्ला ओखलकांडा (नौलिगाड़) निवासी कुणाल सिंह बोहरा ने भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “ओवरऑल बेस्ट कैडेट” का प्रतिष्ठित मेडल 🏅 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कुणाल बोहरा ने महार रेजीमेंट के प्रशिक्षण केंद्र सागर (मध्य प्रदेश) में आयोजित सैन्य प्रशिक्षण के दौरान 909 अग्निवीर कैडेट्स के शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कुणाल, स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह बोहरा (पूर्व ग्राम प्रधान) एवं श्रीमती देवकी देवी के पौत्र हैं। उनके पिता सैनिक तारा सिंह बोहरा भारतीय सेना की EME रेजीमेंट से सेवानिवृत्त हैं तथा उनकी माता श्रीमती गीता बोहरा गृहिणी हैं। सैन्य सेवा की पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कुणाल बोहरा ने यह सम्मान प्राप्त किया है। कुणाल बोहरा NCC के भी कैडेट रह चुके हैं ।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के पूर्व सैनिक संगठनों, शिक्षकों जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने इसे ओखलकांडा एवं नैनीताल जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां घर में घुस कर युवक की हत्या, दहशत में इलाके को लोग
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ 
