मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर लगाई गई अस्थायी रोक।
रुद्रप्रयाग- मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा और आंधी-तूफान की प्रबल संभावना (ऑरेंज अलर्ट) व्यक्त की गई है। जनपद में देर रात्रि से ही लगातार बारिश हो रही है.श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन कर रहे सभी यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थल/सुरक्षित स्थानों पर रोका जा रहा है।
मौसम सामान्य होने तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी।
सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस, DDRF, SDRF, NDRF एवं संबंधित विभाग अलर्ट पर हैं।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:⤵️
किसी भी प्रकार की आपदा, मार्ग अवरोध, भूस्खलन या आपात स्थिति में तुरन्त सम्पर्क करें।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC): 8958757335, 8218326386
पुलिस सहायता: डायल 112
यात्रियों से अपील: कृपया संयम बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने में सहयोग करें। यह निर्णय पूरी तरह से आपकी सुरक्षा के लिए लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
