उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल समेत मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को बारिश का ज्यादा असर गढ़वाल मंडल में देखने को मिलेगा. वहीं 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में तेज बारिश होने के पूरे आसार है.

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
येलो अलर्ट जारी किया: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 15 अक्टूबर को प्रदेश के दो जिलों उधम सिंह नगर और चंपावत जिले को छोड़कर बाकी 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के येलो अलर्ट के साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि की आशंका जताई है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 'ओए लकी लकी ओए' जैसी फिल्मी चोरी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार 14 अक्टूबर को 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. इसके बाद 15 और 16 अक्टूबर को 3,500 मीटर से ऊपर स्थित इलाकों में बर्फ गिरने के आसार है. बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरवाट भी दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बेवजह घरों से बाहर न निकले. साथ ही पहाड़ी इलाकों में जाने से बचे. चारधाम यात्रा पर जाने से पहले मौसम का अपडेट जरूर ले. बता दें कि बीते दिनों भी उत्तराखंड के कई जिलो में बारिश हुई थी, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था.

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें