हल्द्वानी: नैनीताल जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने चार आरोपितों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट विवेक राय ने यह कार्रवाई की है। चारों को अलग-अलग अवधि के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार बनभूलपुरा निवासी शाहनवाज अंसारी उर्फ आतू को छह महीने, अभिमन्यु सागर उर्फ सन्नी सागर को तीन महीने और रिजवान इलियास को दो महीने के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं बिंदुखत्ता निवासी विष्णु आरव को भी दो महीने तक जिले से बाहर रहना होगा।

प्रशासन के मुताबिक इन आरोपितों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, चोरी और धमकी देने समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज हैं। प्रशासन का कहना है कि ऐसी गतिविधियों से क्षेत्र में डर का माहौल बनता है और आम लोगों की सुरक्षा प्रभावित होती है।
जिला बदर की अवधि के दौरान चारों आरोपित नैनीताल जिले की सीमा में नहीं रह सकेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी से 14 अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 98 अराजक तत्वों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने कहा है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम 
