विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

काशीपुर : काशीपुर में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के विधानसभा प्रभारी वर्ग एवं विस्तारक योजना वर्ग के समापन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज और प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने, नकल रोकने के लिए सख्त कानून बनाने, धर्मांतरण से जुड़े कानूनी प्रावधान मजबूत करने और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जैसे कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि इन कदमों का उद्देश्य कानून व्यवस्था मजबूत करना, पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट

सीएम धामी ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर देने, महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के साथ सीमांत क्षेत्रों का विकास भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों की जरूरतें अलग-अलग हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जा रही हैं….ताकि विकास का लाभ दूरस्थ और सीमांत इलाकों तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सिग्नल से छेड़छाड़ कर ट्रेन में लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, दो साल से था फरार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं….बल्कि उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और सरकारी व्यवस्था की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे मुद्दों पर कहा कि लोकतंत्र में तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर बात होनी चाहिए। राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ चर्चा की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार

उन्होंने सोशल मीडिया को जनसंवाद का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि इसके जरिए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए। भ्रामक सूचनाओं का जवाब तथ्यों और प्रमाणों के साथ दिया जाना चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को विकास के हर क्षेत्र में आगे ले जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना सरकार का संकल्प है।

कार्यक्रम के अलग-अलग सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों को संगठन के कामकाज, जनसंपर्क और आगामी गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें