उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन!… सहायक अध्यापक निलंबित, मचा हड़कंप
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) ने बाजपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बन्नाखेड़ा में तैनात सहायक अध्यापक सुधीर कुमार को फर्जी यूटीईटी प्रथम-2023 प्रमाणपत्र के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभागीय जांच के दौरान उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) से प्राप्त अभिलेखों में पाया गया कि यूटीईटी प्रथम-2023 के अनुक्रमांक 1232601099 वाले अभ्यर्थी सुधीर कुमार परिषद के रिकॉर्ड में ‘नॉट क्वालीफाइड’ हैं। इसके बावजूद उनके द्वारा नियुक्ति प्राप्त किए जाने के मामले को गंभीर मानते हुए विभाग ने कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया।
निलंबन अवधि के दौरान सुधीर कुमार को कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी, विकास खंड बाजपुर से संबद्ध किया गया है। मामले की विस्तृत जांच विभागीय स्तर पर जारी है।
सूत्रों के अनुसार वर्ष 2024 में नियुक्त 210 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई थीं। जांच में लगभग 40 शिक्षकों के डीएलएड प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे, जबकि दो शिक्षकों के यूटीईटी प्रमाणपत्रों में भी अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद संबंधित शिक्षकों को दो बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की।
जांच रिपोर्ट के आधार पर एक शिक्षक को पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि दूसरे मामले में कार्रवाई जारी है।
जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने पुष्टि करते हुए बताया कि फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर तैनात सहायक अध्यापक सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग में प्रमाणपत्रों की जांच प्रक्रिया लगातार जारी है और गड़बड़ी पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 

