आकाशीय बिजली गिरने से लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की मौत के साथ तीन अन्य पर्यटक घायल
ऊखीमठ।उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लखनऊ से आए दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। वहीं खराब मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को प्रशासन और राहत एजेंसियों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के कारण कई पर्यटक ऊंचाई वाले इलाकों में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को मौके पर रवाना किया। बताया गया कि राहत टीमों के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके बड़े भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में उन्नाव निवासी शुभम शुक्ला (25), आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ऊखीमठ थाना प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव अभियान लगातार चलाया गया। प्रशासन और राहत एजेंसियों ने क्षेत्र में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

