देहरादून। भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके आवास पहुंचे और उन्हें सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि पद्म भूषण सम्मान उनके लंबे सामाजिक, राजनीतिक और राष्ट्रीय योगदान की पहचान है। यह सम्मान उत्तराखंड के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान कोश्यारी की सक्रिय भूमिका रही और राज्य के विकास को नई दिशा देने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की सोच के साथ काम किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। चाहे वह मुख्यमंत्री के रूप में हो, सांसद के रूप में या फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में…उन्होंने हर पद पर अपनी कार्यशैली और सादगी से अलग पहचान बनाई।
उन्होंने कहा कि कोश्यारी का अनुभव, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन यह संदेश देता है कि ईमानदारी, सेवा और मेहनत से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 
