देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रविवार को अपने शासकीय आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का एक प्रभावी मंच बन चुका है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों की कहानियां साझा कर समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश लोगों को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी कई लोग अपने प्रयासों से समाज में बदलाव ला रहे हैं और राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर रही है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील का भी उल्लेख किया गया। साथ ही देशी पेय पदार्थों और भारतीय फलों, विशेष रूप से आम के महत्व पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद किया और मन की बात कार्यक्रम को लेकर उनके विचार एवं सुझाव जाने। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बच्चे और युवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अच्छा कार्य करते हैं…तो वे दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं और समाज में सकारात्मक माहौल तैयार होता है।
इस अवसर पर Dalip Singh Rawat भी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में व्यापारियों के बीच पहुंचे CM धामी, समस्याएं सुनीं और कह दिया- ‘आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार साथ खड़ी है’
हल्द्वानी :डिजिटल मीडिया संस्थानों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड: कोटद्वार की इन बेटियों ने राष्ट्रीय हॉकी में बनाई पहचान, खेल दिवस पर हुआ सम्मान
उत्तराखंड में फिर आफत की बारिश! 31 अगस्त-1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में सबसे बड़ा खतरा
उत्तराखंड में यहां जिला जज की फोटो से बनाया फर्जी WhatsApp अकाउंट, लोगों से मांगे पैसे
CM धामी का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड में शुरू हुई पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा
रुद्रपुर में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार
उत्तराखंड:(दुखद) सुबह बंधवाई राखी, रक्षा का दिया वचन, शाम को दुनिया से अलविदा
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई बड़ी Update 

