उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मेडिकल की पढ़ाई के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं। वहीं रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को भी जल्द 100 एमबीबीएस सीटों की अनुमति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के अधिक अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd

छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 675 सीटें

फिलहाल उत्तराखंड में छह सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन सभी में एमबीबीएस की कुल 675 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी

पिछले पांच वर्षों में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार के सरकारी मेडिकल कॉलेज शुरू हुए हैं। इसके अलावा रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। यहां 100 एमबीबीएस सीटों की अनुमति मिलने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी।

निजी मेडिकल कॉलेजों में 900 सीटें

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अलावा उत्तराखंड में चार निजी मेडिकल कॉलेज भी संचालित हैं। इनमें कुल 900 एमबीबीएस सीटें हैं। वहीं एम्स ऋषिकेश में 125 सीटें हैं।

इन आंकड़ों को मिलाकर प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटें 1700 हैं। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 सीटों को मंजूरी मिलने पर कुल संख्या बढ़कर 1800 हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश

इन मेडिकल कॉलेजों में हैं इतनी सीटें

सरकारी मेडिकल कॉलेज…

दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून: 150 सीटें

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी: 125 सीटें

राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर: 150 सीटें

राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा: 100 सीटें

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार: 100 सीटें

राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़: 50 सीटें

एम्स ऋषिकेश में 125 एमबीबीएस सीटें हैं।

निजी मेडिकल कॉलेज….

हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट: 250 सीटें

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून: 250 सीटें

गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज, देहरादून: 150 सीटें

ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट, देहरादून: 250 सीटें

वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सोच के अनुरूप उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में प्रदेश डॉक्टरों और नर्सों सहित प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की जरूरत पूरी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सरकार उत्तराखंड को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलना सरकार का लक्ष्य है….ताकि स्थानीय युवाओं को अपने प्रदेश में ही गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें