देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने और तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार समेत मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 15 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में बारिश की संभावना है…जबकि 16 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है।
इसके अलावा 16 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर को 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 15 और 16 अक्टूबर को 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम की जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी जाती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित 

