लालकुआं ( नैनीताल)- यहां गौला निकासी गेट लालकुआं में डंपर की चपेट में आकर एक दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 1:00 बजे निकासी गेट के समीप गोला श्रमिक पप्पू सक्सेना का लड़का मुन्ना उम्र 2 वर्ष खेल रह था कि इसी दौरान रेता खाली कर वापस आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े 👉 देहरादून-(बड़ी खबर) U-TET पात्रता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन इस दिन से शुरू, कर लीजिए तैयारी

घटना से मृतक के परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं गौला नदी के श्रमिकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने वाहनों की निकासी ठप कर जाम लगा दिया। पुलिस के द्वारा समझाने बुझाने के बाद श्रमिक बमुश्किल शांत हुए और वाहनों की निकासी सुचारू हुई। इधर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेने के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है डंपर स्टोन क्रशर में रहता खाली कर वापस अपने पार्किंग स्थल (खाली प्लाट) पर खड़ा कर रहा था इसी दौरान यह दुखद हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी हृदय विदारक थी कि बच्चे की मां घटनास्थल से करीब 5 फीट की दूरी पर नल में कपड़े धो रही थी। इस दुखद हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है वही पूरे इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़े 👉नैनीताल- नवोदय विद्यालय सुयालबाडी के छात्रों को DM बंसल का तोहफा, खिल उठे छात्रों के चेहरे


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
