उत्तरखंड : यहां गुरु जी को नेतागिरी के चस्के ने कर दिया पैदल, हुए निलंबित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी। जनपद रुद्रप्रयाग में विकास खंड अगस्त्यमुनि के एक माध्यमिक विद्यालय सेवारत सहायक अध्यापक पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी डॉ. एसबी जोशी ने उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुद्रप्रयाग संबद्ध किया है। जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव चल रहा है। जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट

ऐसे में विकास खंड अगस्त्यमुनि के जीआईसी कंडारा में सहायक अध्यापक व्यायाम के पद पर सेवारत एक शिक्षक राजनीतिक दलों की गतिविधियों में नजर आ रहा था। शिक्षक पर राजनीतिक दलों के साथ फोटो खिंचवाने के साथ-साथ मंच सांझा किए जाने का आरोप है। जिला निर्वाचन अधिकारी रुद्रप्रयाग ने बीते 11 नवंबर को उक्त शिक्षक पर राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली-2003 व संशोधित नियमावली-2010 और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल पौड़ी डॉ. एसबी जोशी ने बताया कि जीआईसी कंडारा में सेवारत सहायक अध्यापक व्यायाम भानुप्रताप सिंह रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें