झूलाघाट/टनकपुर: पिथौरागढ़ के झूलाघाट में ततैयों और टनकपुर मधुमक्खियों के हमले की दो अलग- अलग मामलों में एक ग्रामीण महिला और ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यक्ति की मौत हो गई।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर मल्ली भटेड़ी गांव में 52 वर्षीय देवकी देवी पत्नी स्व. त्रिलोक राम अपने परिवार के साथ रहती थी। स्थानीय अनिल सिंह गोबाड़ी ने बताया कि गुरुवार को वह गांव की ही एक दूसरी महिला के साथ मवेशियों के लिए घास काटने जंगल गईं थी। इसी बीच ततैयों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। रात करीब नौ बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
वहीं, दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर में मूल रूप से पिथौरागढ़ के भौड़ी गांव और हाल टनकपुर स्थित मनिहारगोठ निवासी 50 वर्षीय नरेश चंद्र तिवारी पुत्र भोपाल दत्त तिवारी पिथौरागढ़ चुंगी के पास ट्रांसपोर्ट में काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर
हमला कर दिया। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि अधेड़ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर में कहीं भी मधुमक्खियों का डंक नहीं था। अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह का पता चलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :UKSSSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा परिणाम
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला 
