रुद्रपुर : उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उधम सिंह नगर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है…जो ओडिशा से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने 558.78 किलोग्राम गांजा बरामद किया…जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई 18 अप्रैल को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बागवाला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कैंटर वाहन नशे की खेप लेकर गुजरने वाला है।
जांच के दौरान वाहन में सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर रखे गए 18 कट्टों और तीन बैगों में गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन आरोपियों—संजय गुप्ता (किच्छा) डीटू यादव और मोहित यादव (मैनपुरी, यूपी) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर क्षेत्र से लाया गया था और इसे रुद्रपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार इस नशे की खेप को चारधाम यात्रा और हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले में खपाने की योजना थी।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
एसएसपी ने साफ कहा है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात
हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, CDO ने अधिकारियों को दी समयबद्ध तैयारी की डेडलाइन
हल्द्वानी : भ्रष्टाचार और भय के माहौल में उत्तराखंड में तीसरे विकल्प की गूंज, 1 नवंबर को देहरादून में विशाल जनसभा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन का बड़ा अभियान, 7 क्लिनिक सील
हरिद्वार: सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत 

