हल्द्वानी : कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हल्द्वानी से मुक्तेश्वर के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने नई रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। इस सेवा का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि मुक्तेश्वर और रामगढ़ जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस नई बस सेवा से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।
उन्होंने बताया कि पहले इस रूट पर मुख्य रूप से केमू बसों का ही संचालन होता था…जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ता था। अब रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्रा और भी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।
इसके बाद सांसद ने काठगोदाम में निर्माणाधीन पर्वतीय रोडवेज बस टर्मिनल, वर्कशॉप और पार्किंग का निरीक्षण भी किया। लगभग 67 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के तहत 75 बसों और 167 कारों की पार्किंग सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
अधिकारियों ने जानकारी दी कि यहां मंडलीय और क्षेत्रीय कार्यशाला का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और संचालन भी शुरू कर दिया गया है। इस डिपो से कुमाऊं मंडल के कई जिलों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।
सांसद अजय भट्ट ने मौके पर ही परिवहन मंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त बसों और चालकों की तैनाती की मांग की। साथ ही मल्ला रामगढ़ बस स्टेशन के सुधार को लेकर भी निर्देश दिए।
बताया गया कि निर्माणाधीन कार्य जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा…जिसके बाद क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
