रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड,रामनगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां कोसी नदी क्षेत्र में उपखनिज लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर आग के गोले में बदल गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना कठियापुल गेट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अर्जुन कंपनी का ट्रैक्टर (नंबर 2919) नदी से उपखनिज लेकर जा रहा था, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में ट्रैक्टर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आग की लपटें बेहद तेज थीं और ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। स्थिति इतनी भयावह थी कि कोई भी व्यक्ति पास जाने की हिम्मत नहीं कर सका। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर आग के गोले की तरह जलता दिखाई दे रहा है।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
