18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
बाईपास मोटर मार्ग की मिली स्वीकृति -मंत्री कैड़ा
भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाऊँ के लोगों और पर्यटको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था! लगातार जाम की स्थिति बनने से पर्यटको, स्थानीय लोग घंटो जाम मै फसे रहते है! मंत्री कैड़ा ने जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला – सिमलखेत होते हुऐ HMT अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की! मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर बाईपास मोटर मार्ग की मुख्यमंत्री ने 18 करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दे दी है!
प्रथम चरण मै पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75, द्वितीय चरण मै पार्ट 2 के कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख का शासन से शासनादेश जारी करा दिया है तृतीय चरण में पुल का निर्माण कार्य किया जाना है जिसकी लागत 11 करोड़ 77 लाख है जिसकी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है जल्दी ही शासनादेश जारी हो जायेगा! मंत्री कैड़ा कहा ने इस मोटर मार्ग का निर्माण 3 चरणों मै किया जाना है! जिसकी स्वीकृति मिल गई है मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा! भीमताल विधानसभा सहित पुरे कुमाऊँ के लोगो को जाम से निजात मिलेगी !मोटर मार्ग की स्वीकृति मिलने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है! मंत्री कैड़ा ने अधिकारियो को शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये है मंत्री ने कहा इस मोटर मार्ग के बनने से निश्चित तौर पर जाम से निजात मिलेगी!

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान 
