उत्तराखंड के पंतनगर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।देर रात पंतनगर क्षेत्र के टांडा जंगल में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई।मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, रामपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और हरिद्वार निवासी 22 वर्षीय रोहन के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।समारोह से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक मोबाइल हल्द्वानी में ही छूट गया है।मोबाइल लेने के लिए तीनों देर रात करीब 12 बजे स्कूटी से फिर हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।इसी दौरान टांडा जंगल के पास उनकी स्कूटी की सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार से जोरदार टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों में गहरा शोक और कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम 
