उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 6 साल की बेटी की मां ने अपने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया, लेकिन बाद में प्रेमी ने किसी और महिला से शादी कर ली. अब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बलुवाकोट क्षेत्र का बताया जा रहा है. महिला का 2024 में एक युवक से प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो रिश्ते में उसका जीजा बताया जा रहा है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो युवक ने शादी का भरोसा दिया और महिला को पति से अलग होने के लिए कहा.
महिला को कैसे मिला धोखा?
युवक की बातों में आकर महिला ने फरवरी 2025 में शपथपत्र भी बनाया और जुलाई 2025 में कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी, लेकिन इसी दौरान युवक ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. जब महिला को इसकी जानकारी मिली तो वह हैरान रह गई और पुलिस के पास पहुंची.
पीड़ित महिला की एक छह साल की बेटी भी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पति दिल्ली में नौकरी करता है. महिला का वैवाहिक रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच गया है. प्रेमी के धोखा देने के बाद महिला मुश्किल हालात में आ गई.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का केस दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
