- सल्ट बस हादसाः थानाध्यक्ष व हल्का दरोगा लाइन हाजिर, दो पुलिस कर्मी सस्पेंड।
देहरादून- सल्ट बस हादसे में कार्रवाई की आंच अब पुलिस तक पहुंच गई है। मामले में गुरुवार को सल्ट के थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। उधर, सड़क सुरक्षा समिति, हादसे की रिपोर्ट को अंतिम रूप दे रही है.पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सल्ट थानाध्यक्ष व जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां के हल्का दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं बस पौड़ी जनपद की गौलीखाल चौकी क्षेत्र से हादसा स्थल तक पहुंची थी। ऐसे में गौलीखाल चौकी के दो बीट पुलिस कर्मचारी भी सस्पेंड किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने हादसे को लेकर पौड़ी व अल्मोड़ा के कप्तानों से रिपोर्ट मांगी थी। हादसे की रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यालय से कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद दोनों जिलों के पुलिस कप्तानों ने उक्त कार्रवाई की।
सल्ट ब्लॉक के कुपी में गत चार नवंबर को एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 36 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के अन्य घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया। बाद में इन घायलों में से से दो ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 38 तक पहुंच गई थी। मामले में शासन ने हादसे के दिन ही परिवहन विभाग के दो अफसरों पर कार्रवाई की थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) तबादलों के लिए 17 से कर सकेंगे आवेदन
देहरादून :(बड़ी खबर) अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को मिले 330 शिक्षक
उत्तराखंड: यहां पुलिस की चेतक सहित 3 बाइकें भिड़ीं, 2 की मौत
देहरादून : छात्रवृत्ति घोटाले में उन्नीस शिक्षण संस्थानों पर केस
हल्द्वानी में लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शुभारंभ, पुराने कचरे का होगा वैज्ञानिक निस्तारण
जिस दफ्तर से हुई थी शिकायत, अब वहीं मिली आईएएस सविन बंसल को बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून की साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और रिसर्च का बड़ा केंद्र, बोले मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: वेतन नहीं मिलने से परेशान कर्मचारियों ने लगाई गुहार, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
उत्तराखंड : वार्षिक स्थानान्तरण को लेकर आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा कि आई तारीख 

