हल्द्वानी। जरूरतमंदों को महज 5 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली थाल सेवा ने अपने आठ साल पूरे कर लिए हैं। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास लिटिल मिरेकल फाउंडेशन की ओर से संचालित यह सेवा 18 अक्टूबर 2018 को शुरू हुई थी। खास बात यह है कि सेवा शुरू करने वाले ललित मोहन रयाल अब नैनीताल के जिलाधिकारी हैं। आठ साल बाद उन्होंने फिर थाल सेवा में पहुंचकर भोजन वितरण में सहयोग किया और टीम का हौसला बढ़ाया।
थाल सेवा साल के 365 दिन लगातार चलती है। फाउंडेशन के मुताबिक अब तक इस सेवा के जरिए 32 लाख 70 हजार थालियां जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों के तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को यहां सिर्फ पांच रुपये में भरपेट भोजन मिलता है।
लिटिल मिरेकल फाउंडेशन ने वर्ष 2018 में दिनेश मानसेरा के नेतृत्व में 11 लोगों की टीम के साथ थाल सेवा शुरू की थी। इसका मकसद जरूरतमंद लोगों को कम कीमत पर भोजन उपलब्ध कराना था। समय के साथ लोगों के सहयोग से यह सेवा लगातार आगे बढ़ती रही।
फाउंडेशन के अनुसार 18 अक्टूबर 2018 को उस समय आरएफसी पद पर तैनात ललित मोहन रयाल ने अपने हाथों से इस सेवा की शुरुआत की थी। अब नैनीताल के जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने थाल सेवा में पहुंचकर टीम के प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने थाल सेवा से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आठ वर्षों से लगातार चल रही इस सेवा को महत्वपूर्ण बताया। सेवा में अध्यक्ष उमंग वासुदेवा के साथ राजीव बग्गा, राजीव वाही, राहुल वार्ष्णेय, प्रवीण मित्तल, अतुल वर्मा, संजय बग्गा, सरयू प्रसाद, महेंद्र सिंह और दिनेश आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
