उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कौड़ार स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मंदिर के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट मंत्री और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि इसमें से पहली किस्त के रूप में 59 लाख रुपये संबंधित विभाग को भेज दिए गए हैं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि उनकी मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार को मंदिर माला मिशन योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर में विकास और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे।

पशुपतिनाथ मंदिर से क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर के विकास से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित

मंदिर के विकास के लिए बजट स्वीकृत होने पर क्षेत्र के लोगों, धार्मिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें