सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग को लेकर एक बड़ी खबर है। विश्वप्रसिद्ध ब्रिटिश संगीत समूह ‘द बीटल्स’ पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग ऋषिकेश में प्रस्तावित है। इस संबंध में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2027 में ऐतिहासिक चौरासी कुटिया यानी बीटल्स आश्रम में किए जाने की योजना है।

इस फिल्म परियोजना का नाम ‘क्लोवर’ बताया गया है। इसका निर्देशन ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक सर सैम मेंडेस कर रहे हैं। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के लिए नील स्ट्रीट प्रोडक्शंस, एप्पल कॉर्प्स के सहयोग से यह परियोजना तैयार कर रहा है।

परियोजना के तहत द बीटल्स के चारों सदस्यों के जीवन और संगीत के सफर पर आधारित चार अलग-अलग फिल्में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म श्रृंखला को ‘द बीटल्स – ए फोर-फिल्म सिनेमैटिक इवेंट’ नाम दिया गया है। इन फिल्मों को अप्रैल 2028 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

शूटिंग से स्थानीय लोगों को मिलेगा काम

ऋषिकेश में प्रस्तावित शूटिंग के दौरान 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और करीब 150 भारतीय क्रू सदस्य शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय तकनीशियनों और अन्य सहयोगियों की सेवाएं भी ली जाएंगी। भारत में फिल्म निर्माण से जुड़े कामों का समन्वय ‘ऑन द रोड इंडिया’ कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल

फिल्म की शूटिंग से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही होटल, परिवहन और दूसरे कारोबारों को भी फायदा मिल सकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक पहचान के कारण फिल्म निर्माताओं के लिए पसंदीदा जगह बन रहा है। राज्य सरकार की फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माण से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश की पहचान दुनिया भर में योग और आध्यात्मिक नगरी के रूप में है। द बीटल्स का भी इस शहर से ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। ऐसे में यहां अंतरराष्ट्रीय फिल्म की शूटिंग होने से उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकती है। इससे प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की आवाजाही और पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में ब्रिटिश फिल्म निर्माता एलेक्जेंड्रा डर्बीशायर, भारतीय फिल्म निर्माता दिलीप सिंह राठौर और सुपरवाइजिंग लोकेशन मैनेजर एम्मा पिल शामिल थीं।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें