चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत में करीब 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाने और जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग व आधुनिक ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 1.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कुल 95 करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की। इनमें 67 करोड़ 24 लाख 36 हजार रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28 करोड़ 75 लाख 62 हजार रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से जिले में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस धनराशि से गांवों में जरूरत के हिसाब से सड़क, पुस्तकालय, आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन और आजीविका से जुड़े काम किए जा सकेंगे।
इसके साथ ही न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे। जिला बार एसोसिएशन के लिए अधिवक्ता चैम्बर, वाहन पार्किंग और आधुनिक ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था करने की घोषणा भी की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए लंबे समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, परिवहन, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि टनकपुर में निर्माणाधीन आईएसबीटी से परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए करीब 66 करोड़ रुपये का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। बिजली की लाइनों को भूमिगत करने और दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधाएं बढ़ाने पर भी काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक महत्व को देखते हुए यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाएं हैं। सरकार स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के साथ क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार योजनाएं आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं, पीआरडी जवानों, रोडवेज कर्मचारियों, पशुपालकों, पूर्व सैनिकों तथा राज्य आंदोलनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं व सुझाव भी सुने।
मुख्यमंत्री जिला बार एसोसिएशन, चम्पावत की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम लोगों को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका है।
इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर, पार्किंग और ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं विकसित करने की घोषणा दोहराई।
चम्पावत पहुंचने पर मुख्यमंत्री का सर्किट हाउस हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
