चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बनबसा में भगवान हनुमान की 11 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पाटनी तिराहे का नाम बदलकर ‘हनुमान चौक’ करने की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति सद्भावना दौड़ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बनबसा के पाटनी तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। जय श्री राम कीर्तन मंडल की ओर से भजन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की और प्रसाद भी वितरित किया।
नशामुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प के तहत आयोजित दौड़ में युवा बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने दौड़ को रवाना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से नशामुक्त समाज बनाने के प्रयासों को मजबूती मिल सकती है।
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य के विकास में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि और सैन्यभूमि बताते हुए कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास, सुशासन और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई है। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरण देवी, भाजपा जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि प्रमोद कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
