चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय चम्पावत दौरे के दौरान बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से खेलों को दिनचर्या में शामिल करने, नशे से दूर रहने और अनुशासन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन को सम्मान देना जरूरी है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ उनमें अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लक्ष्य के साथ खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि लोहाघाट में करीब 256.97 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज विकसित किया जा रहा है। इससे प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 बिस्तरों वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर में करीब 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल बनाया जा रहा है। इससे क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं मां पूर्णागिरि धाम और शारदा कॉरिडोर से जुड़े विकास कार्यों से धार्मिक पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिल सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बनबसा के चूना भट्ठा स्थित स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें 28 लाख रुपये की लागत से दर्शकदीर्घा स्टैंड, 20 लाख रुपये से पहुंच मार्ग और 20 लाख रुपये से बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है। इसके अलावा सीएसआर के तहत 150.20 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन हॉल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली साधना और बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जतिन चंद को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन की ओर से सीएसआर के तहत हल्द्वानी और चम्पावत वन प्रभागों को दिए गए तीन टाटा योद्धा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों से वन विभाग के कामकाज और वन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत के विकास में स्थानीय लोगों की भागीदारी अहम है। उन्होंने युवाओं और क्षेत्रवासियों से खेल, स्वास्थ्य और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, एनएचपीसी के अधिकारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम
हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 14वें दिन भी धरना, वन अधिकार संगठन ने उठाए सवाल
सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट
सीएम धामी ने बनबसा में 11 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण, पाटनी तिराहे को मिला नया नाम
उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
सीएम धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता, ऋषिकेश में होगी द बीटल्स पर फिल्म की शूटिंग
सीएम धामी ने चम्पावत को दी 16 विकास योजनाओं की सौगात, जानिए क्या-क्या मिला
उत्तराखंड में कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार की परीक्षाएं स्थगित
उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
