लालकुआं : बिंदुखत्ता वन अधिकार समिति ने EWS प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर दिया ज्ञापन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

EWS प्रमाण पत्र बनाने में आ रही कठिनाईयों के सरलीकरण हेतु अभ्यावेदन

लालकुआं : वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता द्वारा ज्ञापन देते हुए। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनाने में आ रही दिक्कतों को अवगत कराते हुए सरलीकरण किया जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सादर, निवेदन के साथ अवगत कराना है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा EWS वाले छात्र छात्राओं के लिए SC, ST की ही तरह छात्रवृत्ति योजना चलायी जा रही है, परन्तु तहसील लालकुआं में EWS प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहले राजस्व उप निरीक्षक द्वारा यहां स्थाई निवास के पते पर स्थित मकान आदि की जांच की जाती है और फिर दूसरी जांच आवेदक के पैतृक गांव पहाड़ भेज दी जाती है। जिसमें बहुत अधिक समय और खर्चा लगने के कारण कई लोग EWS Apply ही नहीं कर पा रहे हैं या पहाड़ ना जा पाने के कारण प्रक्रिया को आधे से ही छोड देते हैं। महोदय इस क्षेत्र में निवास कर रहे अधिकांश लोग कई पीढ़ी पूर्व से ही पहाडों में समय-समय पर आने वाली आपदा, रोजगार की कमी आदि कारणों से अपने पैतृक निवास को छोड़कर इस क्षेत्र के स्थाई निवासी हो गये है जिनके अब वापस लौटने की भी कोई संम्भावना नहीं है और इन्हीं आधारों पर ही तहसील स्तर पर हमें स्थाई निवास आदि प्रमाण पत्र वर्षों पूर्व से ही उपलब्ध कराये जाते हैं।

महोदय यह भी जानकारी में आया है कि EWS बनाने के सम्बन्ध में अन्य तहसीलों में इतनी लंबी प्रक्रिया नहीं है केवल वर्तमान स्थाई निवास के पते पर ही जांच कर EWS बना दिया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) मोबाइल बंद कर अंडरग्राउंड हुआ पप्पू गिरधारी, पुलिस की तलाश तेज
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे दिनेश आर्या, स्वागत में उमड़ा हुजूम

महोदय इस सम्बन्ध में इससे पूर्व जिलाधिकारी महोदया नैनीताल को भी दो बार पत्र प्रेषित कर इस प्रक्रिया के सरलीकरण हेतु निवेदन किया गया है जिसे जिलाधिकारी महोदया द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु तहसील लालकुआं को प्रेषित किया गया है परन्तु उक्त पत्र अभी भी तहसील स्तर पर ही लम्बित हैं।

अतः व्यापक जनहित में महोदय से प्रार्थना है कि उक्त के सम्बन्ध में अन्य तहसीलों की ही तरह व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें