उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग के चलते दोस्तों ने कर डाला कत्ल
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने लापता चल रहे युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के दोस्तों ने ही प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से गला काटकर उसकी हत्या की थी। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका गया शव और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक विनीत सिडकुल की कंपनी में काम करता था और तीन दिन लापता था। उसके पिता बिजेंद्र पाल निवासी काकड़ा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर ने तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच पड़ताल के बाद विनीत को बाइक पर ले जाने वाले अंकुश पुत्र सुशील निवासी व सचिन पुत्र रामनिवास बिरालसी थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी सुभाष एनक्लेव मुंजाल ऑटो कंपनी के सामने आईपी-2 थाना सिडकुल तथा जॉनी उर्फ अनंत निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी शिव विहार कॉलोनी निकट हेमा कंपनी आईपी-2 थाना सिडकुल को सुभाष एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों ने शराब पिलाकर चाकू से गला रेतकर विनीत की हत्या कर दी थी और शव डेंसो चौक के पास झाड़िड़ियों में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर मौके से शव बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अंकुश एवं सचिन एक ही गांव के रहने वाले हैं तथा मिनाक्षी पॉलीमर कंपनी सिडकुल में काम करते थे। सचिन अंकुश के मकान सुभाष एन्क्लेव आईपी-2 सिडकुल में किराये पर रहता है। विनित विक्टोरिया कंपनी में काम करता था। तीनों आपस में दोस्त थे। विनीत अंकुश का दोस्त है। एक दिन अंकुश का फोन बंद होने पर उसने विनीत के फोन से अपनी महिला मित्र को फोन किया, जिससे महिला का मोबाइल नंबर मृतक विनीत के पास आ गया। एक दिन उसने अंकुश की महिला मित्र से बात की और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत लंबी होने लगी और दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गए।
अंकुश से प्रेमिका ने बंद की बातचीत
विनीत से प्रेम संबंध होने पर महिला ने अंकुश से बात करना बंद कर दिया। अंकुश को जब इसका पता चला तो उसे विनीत को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और सचिन व जॉनी के साथ मिलकर पार्टी करने के नाम पर उसे मोटरसाइकिल पर ले जाकर पहले खूब शराब पिलाई और फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया और मोबाइल फोन को कलियर ले जाकर तोड़कर नहर में फेक दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
