- अल्मोड़ा दन्या की युवती ने लगाई आग, हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत..
अल्मोड़ा। माता-पिता के निधन से तनाव में चल रही एक युवती ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
माता-पिता की मौत से तनाव में थी युवती..
पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के दन्या गांव निवासी मोहन चंद्र पालीवाल की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। मोहन की मौत के बाद उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए थे। चाचा व ताऊ का परिवार दोनों का पालन-पोषण कर रहा था। माता-पिता की मौत के बाद 23 वर्षीय किरन पालीवाल गहरे तनाव में आ गई थी।
पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को किरन ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। उसका 60 प्रतिशत शरीर झुलस गया था। अल्मोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के एसटीएच लाया गया। जहां दो दिन उसका उपचार चला और आखिरकार रविवार को वह जिंदगी की जंग हार गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री 
