Pithoragadh News: उत्तराखंड के लोगोें के लिए अच्छी खबर है। अगले साल पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। खबर है कि पिथौरागढ़ के लिए 19 सीटर हवाई जहाज से हवाई सेवा हिंडन, देहरादून और पंतनगर से शुरू की जाएगी। जो यात्रियों के लिए राहत की खबर है। साथ ही चिन्यालीसौड़ व गौचर में हवाई सेवा शुरू करने के लिए इन्हें उड़ान 5.0 के टेंडर में शामिल किया जाएगा।
इसकी जानकारी के केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दी है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ से फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं शुरू करने के लिए फ्लाई बिग एयरलाइन को निर्देशित किया गया है। यह एयरलाइन 31 जनवरी से इसका संचालन शुरू करेगी।
यह हवाई सेवा पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़, देहरादून-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ देहरादून और पंतनगर-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-पंतनगर मार्ग पर संचालित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया नौ नवंबर को सर्वे कर चुकी है। इसका चार्ट बनाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट दिसंबर के तीसरे सप्ताह में मिलेगी। बता दें कि विगत 27 नवंबर का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में भेंट उत्तराखंड में नागरिक उड्डयन के ढांचे को मजबूत करने और एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए उन्हें पत्र सौंपा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली 
