रूद्रपुर- जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद क्षेत्रान्तर्गत 200 घनमीटर मिट्टी की 02 दिवस हेतु सम्बन्धितों को अनुमति प्रदान करने से सम्बन्धित समस्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उन्होने बताया कि जनपद क्षेत्रान्तर्गत परगना स्तर पर 200 घनमीटर मिट्टी की 02 दिवस हेतु अनुमति प्रदान करने के लिये जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को अधिकृत किया गया था।
उपरोक्त के क्रम में जनपद क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया, दैनिक समाचार पत्रों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अवैध खनन परिवहन की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिससे शासन एवं प्रशासन की छवि धूमिल हो रही थी। इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों एवं फर्मों द्वारा उपजिलाधिकारी स्तर से मिट्टी खनन/परिवहन हेतु 02 दिवस की अनुमति प्राप्त की जा रही है उनके द्वारा निर्धारित स्थान के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है जो कदापि उचित नही है।
जिलाधिकारी ने उक्त के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत 200 घनमीटर मिट्टी की 02 दिवस हेतु सम्बन्धितों को अनुमति प्रदान करने से सम्बन्धित समस्त आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि उपजिलाधिकारी स्तर पर कोई भी अनुमति प्रदान न की जाये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

