हल्द्वानी- पंतनगर एयरपोर्ट अब लगातार अच्छे स्तर पर पहुंच रहा है। पंतनगर से देश के कोने कोने के लिए हवाई सेवा शुरू होने का फायदा हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं को मिल रहा है। अब घूमने के शौकीन लोगों के लिए पंतनगर से गोवा हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। आठ अप्रैल से स्पाइसजेट पंतनगर से गोवा समेत कई प्रमुख केंद्रों के लिए उड़ानें शुरू कर रहा है। खास बात ये है कि अब गोवा जाने के लिए आपको दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि सिर्फ पंतनगर पहुंचना होगा।
दरअसल स्पाइसजेट मैनेजमेंट और पंतनगर एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच बीते कई दिनों से हवाई सेवा को लेकर चर्चा का दौर चल रहा था। इस दौरान सुरक्षा के इंतजामों को लेकर खास चर्चा की जा रही थी। जिसके बाद अब स्पाइसजेट को पंतनगर-मुंबई, पंतनगर-हैदराबाद, पंतनगर-बेंगलुरु, पंतनगर-गोवा, पंतनगर-वाराणसी, पंतनगर-खजुराहो के लिए उड़ान सेवा शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है।
अब ये तय हो गया है कि इन जगहों के लिए हवाई सेवा आठ अप्रैल से निर्धारित तौर पर शुरू की जा रही है। गौरतलब है कि पंतनगर-खजुराहो को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरेंगे। खजुराहो के लिए सेवा सिर्फ हफ्ते में शुक्रवार और रविवार को चालू रहेगी। इनके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आप भी सभी उड़ानों का शेड्यूल स्पाइसजेट के ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं।
पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक राजीव पुनेठा ने जानकारी दी और बताया कि स्पाइसजेट के उड़ान के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को स्वीकृति मिल गई है। सभी नियम पूरे करने के बाद अब यात्रियों की सेवा करने की बारी है। उधर, स्पाइसजेट के सेल्स मैनेजर अतुल मोहन ने बताया कि आठ अप्रैल से शुरू होने वाली उड़ान सेवा में 78 सीट वाले विमान का इस्तेमाल होगा। इसका फायदा औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल के साथ ही पूरे कुमाऊं की जनता को मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
