- हरिद्वार में मांझे से अधेड़ की गर्दन कटी
हरिद्वार। हरिद्वार में पतंग के मांझे से बाइक सवार अधेड़ की गर्दन कट गई। अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, देर शाम तक मांझे की चपेट में आकर घायल हुए 35 अन्य लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, नजीबाबाद (बिजनौर) निवासी 50 वर्षीय नरेश कुमार ज्वालापुर के धीरवाली में किराये पर रहता है। नरेश सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को वसंत पंचमी पर नरेश अपनी बाइक से किसी काम के लिए घर से निकला था। इस दौरान जानलेवा मांझे की चपेट में आकर उसकी गर्दन में कट लग गया। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरेश को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे हिमालयन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि नरेश देसी मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ था। उसकी गर्दन में फंसा मिला मांझा जब्त कर लिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 


