देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी..जिसमें देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को आयोजन के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पहली बार उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन होना राज्य के लिए गर्व की बात है। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं..बल्कि यह चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहल से देश में खेलों को नई पहचान मिली है और भारत खेल के क्षेत्र में तेजी से उन्नति कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड खेल क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तैयार की जा रही है। आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों के साथ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी में पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज भी स्थापित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, खेल किट, राज्य स्तरीय पुरस्कार और 4 प्रतिशत खेल कोटा जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी प्रदान की गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने देहरादून में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने और हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय के पास बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल विभाग को बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने को भी कहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
