पौड़ी: एकेश्वर और पोखड़ा ब्लॉक की सीमा पर स्थित इंटर कॉलेज संगलाकोटी के छात्र-छात्राएं इन दिनों गुलदार की दहशत के कारण डंडे लेकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। दोनों ब्लॉकों से पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक और शिक्षक चिंतित हैं।
पोखड़ा ब्लॉक के मयलगांव के छात्रों आभा, इशिता, राधिका, आदर्श और प्रिंस ने बताया कि 29 सितंबर को स्कूल आते वक्त उन्हें जूनिसेरा के पास तीन गुलदार दिखाई दिए थे। वे कहते हैं कि गुलदार के हमला करने से पहले उन्होंने शोर मचा कर गांव की ओर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद से छात्र-छात्राएं डर के मारे रोज डंडे लेकर स्कूल आ-जा रहे हैं, जबकि अभिभावक भी बच्चों को आधे रास्ते तक छोड़ने आ रहे हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय रावत ने बताया कि गुलदार के दिखने के बाद बच्चे सहमे हुए हैं और स्कूल आने से कतरा रहे हैं..जिससे उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस विद्यालय में एकेश्वर ब्लॉक के कई गांवों के साथ-साथ पोखड़ा ब्लॉक के भी कई गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस मामले की सूचना वन विभाग के पोखड़ा और दमदेवल रेंज कार्यालय को दे दी गई है। शिक्षकों और अभिभावकों ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाने और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तत्काल मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
