हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ

हल्द्वानी। शहर में सड़क आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने और स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एडीबी सहायतित यूयूएसडीए परियोजना के अंतर्गत विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड संख्या 51 स्थित संजय विहार,
पीलीकोठी में सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

परियोजना के अंतर्गत उक्त सड़क का पुनर्निर्माण लगभग 300 मीटर लंबाई में किया जाना है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के करीब 40 परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क की स्थिति में सुधार होने से दैनिक आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये मंजूर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं

यूयूएसडीए परियोजना के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क पुनर्निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहरी आवागमन व्यवस्था को मजबूत करना है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें