देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद में विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच आगे बढ़ा दी है। टीम ने रेखा आर्या के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही मामले से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग को भी जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा गया है। अब रिकॉर्डिंग की जांच से इससे जुड़े तथ्यों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।
रेखा आर्या की शिकायत पर देहरादून के कैंट कोतवाली में उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में रेखा आर्या ने मारपीट, उत्पीड़न, शादी के समय पहली शादी की बात छिपाने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी शामिल की गई हैं।
इस प्रकरण में सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भी विवाद हुआ था। गिरधारी लाल साहू ने कथित तौर पर इसे एआई से तैयार बताया था। अब पुलिस ने रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। लैब की जांच से रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं को समझने में मदद मिलेगी।
SIT फिलहाल मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह विवाद उस समय चर्चा में आया, जब रेखा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपनी बात रखी थी। इसके साथ उन्होंने दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की थीं…जिनके बारे में कथित तौर पर कहा गया था कि उनमें उनके पति की बातचीत है।
रेखा आर्या ने आरोप लगाया था कि शादी के समय उनसे पहली शादी की जानकारी छिपाई गई और बाद में विरोध करने पर उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया। दूसरी ओर गिरधारी लाल साहू ने भी वीडियो जारी कर रेखा आर्या पर संपत्ति से जुड़े आरोप लगाए थे। रेखा आर्या ने इन आरोपों को निराधार बताया था और जांच कराने की बात कही थी।
अब SIT की जांच और ऑडियो की फॉरेंसिक रिपोर्ट पर इस मामले में आगे की कार्रवाई टिकी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी : नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ, सीएम धामी रहे मौजूद
भाजपा से इस्तीफे के बाद जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, दिल्ली में ली सदस्यता 
