रुद्रपुर: ब्लाक रोड के खाली मैदान में एक युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लाश इतनी ज्यादा सड़ चुकी थी कि पुलिस भी उसकी पहचान नहीं कर सकी। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे कुछ लोगों को मैदान में लाश दिखाई दी…जिसे देखकर वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब लापता व्यक्तियों से मिलान कर युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर जिंस और शर्ट थी और लाश लगभग 10 से 15 दिन पुरानी है। मांस सड़कर हड्डियों में बदल चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 

