- ट्रक ने मारी बाइक सवार तीन लोगो को टक्कर, पोती की मौत दादी गंभीर
रुद्रपुर – रूद्रपुर के किच्छा हाइवे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगो को जोर दार टक्कर मार दी। जिसमे तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहा पर डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया है। जबकि बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महिला को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि बाइक चालक को भी चोट आई है।
पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक पप्पू अपनी बेटी और मां के साथ शाहजहांपुर गया हुआ था, आज वह शाहजहांपुर से दूधिया नगर रुद्रपुर घर लौट रहा था। बिगवाड़ा चौकी क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मुन्नी देवी और उसकी पोती सोनी ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर डॉक्टर ने सोनी को मृत घोषित कर दिया जबकि मुन्नी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। मुन्नी देवी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वही पप्पू के घुटनों में चोट आई है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
