देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन से जुड़ी सेवाओं को परखने के लिए लगातार जमीन पर उतर रहे हैं। इसी तरह का वाकिया आज भी हुआ जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय से सीधे दून मेडिकल कॉलेज मरीजों का हालचाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपने निरीक्षण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से बात की और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मरीजों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता भी चेक की और खुद खाना खाकर गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम व्यक्ति से जुड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार मेडिकल कॉलेज को सभी प्रकार के संसाधन देने के लिए सदैव तत्पर है। लिहाजा आम जनता को भी बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि सीएम धामी बेहद संवेदनशील होकर लगातार आमजन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयत्नरत्न है। चाहे आपदा के समय तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों के जख्मों में मरहम लगाना हो या फिर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करनी हो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निरंतर आमजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
