टिहरी गढ़वाल– उत्तराखंड के टिहरी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हुआ है। पिता-पुत्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। परिवार में मातम पसर गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर और चंबा के बीच आमसेरा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा से ऋषिकेश जाते समय एक चलती स्कूटी अचानक फिसल गई। इस दौरान हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिता हरिद्वार में उद्यान विभाग का कर्मचारी थे। उनका बेटा विकास रुड़की मे प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों आज सुबह गांव से हरिद्वार के लिये निकले थे।

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान रमेश दत्त कोठारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी- ग्राम हड़म, थाना चम्बा, विकाश कोठारी पुत्र रमेश दत्त कोठारी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों में कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 


