देहारादून: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण दें, साथ ही उनमें संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना विकसित करें। इससे वे कुशल चिकित्सक बनने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभा सकेंगे।
धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर लगातार काम कर रही है। अब तक 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं, जिनसे 17 लाख मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस इलाज हुआ।
राज्य में हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान निर्माणाधीन है, साथ ही हेली एम्बुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से दूरदराज के इलाकों में जीवनरक्षक सुविधाएं दी जा रही हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण 70% पूरा हो चुका है और अगले सत्र से दोनों कॉलेज शुरू होंगे। राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 625 एमबीबीएस और 256 पीजी छात्र अध्ययनरत हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर 
