बीमार होने पर नहीं रुकेगा पीआरडी जवानों का मानदेय।
देहरादून- पीआरडी जवानों के लिए एक अच्छी खबर है दअरसल धामी सरकार ने अब बीमार होने पर यदि पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। सचिवालय में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि पीआरडी जवान यदि बीमार है और अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब 6 महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। देहरादून में विभागीय बैठक में कैबिनेट मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि विभाग पीआरडी जवानों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करेगा। पीआरडी जवानों को मिलने वाली सहायता राशि में इजाफा करने और बीमार होने की दशा में मानदेय नियमित रूप से देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कॉमनवेल्थ गेम्स में जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड जीतकर देश को किया गौरवान्वित
देहरादून: सृष्टि की मौत के जिम्मेदार ननद और पति गिरफ्तार।
रामनगर में राकेश नैनवाल के नेतृत्व में शिवप्रकाश के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य
हल्द्वानी: शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया सम्मानित
उत्तराखंड: सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति और ननद गिरफ्तार
उत्तराखंड: वन विभाग की टीम पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां, तीन बाइक छोड़कर भागे आरोपी
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल पहुंचे बच्चे तो परिसर में बिखरा मिला खून, मंचा हड़कंप
उत्तराखंड : प्लॉट पर बुलाकर व्यक्ति को पीटा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून:(बड़ी खबर) पशुपालन विभाग में आई भर्ती
उत्तराखंड: बदरीनाथ चोरी केस में बड़ा खुलासा! प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म 

